भारत में पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर काफी असर डाला है। ऐसे में हर कोई ऐसी सवारी चाहता है, जो कम खर्च में ज़्यादा चले। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Honda ने अपनी सबसे पॉपुलर स्कूटर Honda Activa को एक नए और किफायती अवतार में पेश किया है — Honda Activa CNG।
इस नई एक्टिवा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका माइलेज है, क्योंकि कंपनी का दावा है कि यह ₹20 में करीब 100 KM तक चल सकती है, जो पेट्रोल से चलने वाली स्कूटरों की तुलना में काफी ज्यादा किफायती है।
Honda Activa CNG Design
Honda Activa CNG का लुक और डिजाइन लगभग पुराने Activa जैसा ही है, ताकि यूजर को कोई बदलाव महसूस न हो। हालांकि, इसमें CNG सिलेंडर को फिट करने के लिए कुछ मामूली बदलाव जरूर किए गए हैं। यह स्कूटर अपनी सिंपल, कम्फर्टेबल और भरोसेमंद राइड क्वालिटी के लिए पहले से ही फेमस है, और Honda ने वही एहसास इस नए वेरिएंट में भी बरकरार रखा है।
Honda Activa CNG इंजन और परफॉर्मेंस
Honda ने इसमें वही 109cc वाला इंजन ही रखा है, जैसा कि आपको पहले पेट्रोल वाली एक्टिवा में देखने को मिलता है, लेकिन इसे CNG पर चलने के लिए ट्यून किया गया है। जिससे इसकी पावर थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन माइलेज और किसी भी तरह के रोड पर चलने की स्मूथनेस बरकरार रहती है। जिससे यह स्कूटर हल्का और कंट्रोल करने में आसान हो जाता है। ऐसे में जो लोग पेट्रोल से छुटकारा चाहते हैं, उनके लिए यह वरदान साबित हो सकती है।
Honda Activa CNG Mileage
इसके सबसे बड़े फीचर की बात करें, तो अब ये स्कूटी आपको एक किलोग्राम CNG में 100 kmpl तक का माइलेज देखने को मिल सकता है। यानी कि अब आप इसे रोज के कामों में, जैसे ऑफिस जाना, मार्केट या लोकल ट्रैवल में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी बचत में भी कोई फर्क देखने को नहीं मिलता है।
सुरक्षा: CNG में सबसे बड़ा सवाल
अक्सर लोगों के मन में CNG सिलेंडर कितना सुरक्षित है, इस बात को लेकर सवाल बना रहता है। इसके लिए Honda ने कई खास परीक्षण किए हैं। इस स्कूटी में आपको मजबूत CNG सिलेंडर के साथ ऑटोमैटिक कट ऑफ सिस्टम दिया गया है, जो कि किसी भी प्रकार के लीकेज और प्रेशर बढ़ने पर सप्लाई को तुरंत बंद कर देता है। यानी कि सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है।
Honda Activa CNG Price
Honda Activa CNG की संभावित एक्स-शोरूम कीमत ₹80,000 से ₹90,000 के बीच हो सकती है। पेट्रोल वाली एक्टिवा की तुलना में यह थोड़ी महंगी जरूर होगी, लेकिन हर महीने पेट्रोल में होने वाली बचत इस अंतर को आसानी से कवर कर देगी। रोजाना ज्यादा चलने वाले लोग, कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट, डिलीवरी बॉय, अगर कम बजट में वाहन खर्च संभालना चाहते हैं, तो उनके लिए यह बिल्कुल बजट फ्रेंडली है।
निष्कर्ष
Honda Activa CNG का लॉन्च भारत के दोपहिया बाजार में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अब लोग पेट्रोल पर निर्भर हुए बिना, सस्ते और साफ ईंधन का उपयोग कर सकेंगे। माइलेज जबरदस्त, कीमत किफायती और भरोसा Honda का। ऐसे में यह स्कूटर आने वाले समय में सबकी पसंद बन सकती है।

