भारत में जब भी भरोसेमंद और किफायती बाइक की बात होती है, तो सबसे पहले नाम Hero Splendor का ही नाम आता है। इसी सीरीज को कायम रखते हुए कंपनी ने Hero Splendor 125 को एक नए और दमदार अवतार में पेश किया है। इस बाइक में आपको Xsens Technology के साथ न सिर्फ बेहतर माइलेज मिलता है, बल्कि इसे पहले से ज्यादा स्मार्ट, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है। इसके अलावा, इसका लुक ड्यूल टोन ग्राफिक्स के साथ बनाया गया है, जो युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। कंपनी ने इसमें चार नए कलर ऑप्शंस भी दिए हैं।
Hero Splendor 125 Design
Hero ने इस बार Splendor 125 के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। इसका लुक अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आता है। बाइक में नया फ्यूल टैंक डिजाइन, शार्प हेडलैंप और नए डुअल-टोन ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे युवा राइडर्स के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें LED हेडलाइट, डिजिटल-एनालॉग कंसोल और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे रेड, ब्लैक, ब्लू और ग्रे जैसे आकर्षक कलर में लॉन्च किया है। यानी कि अब हर यूज़र अपनी पसंद के अनुसार अपनी Splendor 125 को चुन सकता है।
Hero Splendor 125 Performance
Hero ने इसमें 124.7cc का Air-Cooled, Single Cylinder Engine दिया है, जो 11PS की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें कंपनी ने अपनी i3S (Idle Stop-Start System) और XSens Technology दी है, जो माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों को और भी बेहतर बनाती है।
इसका इंजन अब BS6 OBD2 मानकों पर आधारित है। यानी यह न केवल तेल की बचत करती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक शहर की ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर स्मूथ राइडिंग का अनुभव देती है।
Hero Splendor 125 Mileage
Hero हमेशा से अपनी बाइक्स के माइलेज के लिए जानी जाती है, और इस बार भी कंपनी ने निराश नहीं किया।Hero का दावा है कि Splendor 125 आपको 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसका मतलब है कि अगर आप रोज़ ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके फ्यूल खर्च को आधा कर देगी। इसके बड़े 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक करीब एक बार में 700 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है।
Hero Splendor 125 Features
Hero ने इस बार Splendor को सिर्फ माइलेज में ही सक्षम नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बाइक वाले फीचर्स भी दिए हैं। इसमें आपको फुल डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आपको सभी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखती रहती है। बाइक चलाते समय भी आपको पता रहता है कि किसका कॉल या मैसेज आ रहा है।
सुरक्षा के लिए इसमें Side Stand Engine Cut और कॉम्बो ब्रेक सिस्टम भी दिया गया है। स्मूथ और आरामदायक सफर के लिए इसमें आपको 5-Step Adjustable Rear Suspension और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन भी दिया गया है।
Hero Splendor 125 Price
Hero ने इस नई बाइक को दो वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें Drum Brake और Disc Brake जैसे विकल्प शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹86,000 रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹94,000 तक जाती है। आप इसे आसान EMI विकल्पों के साथ भी खरीद सकते हैं, जिसमें लगभग ₹2,000 की मासिक किस्त देकर इसे घर लाया जा सकता है।
निष्कर्ष
Hero Splendor 125 ने यह साबित कर दिया है कि आज भी भारतीय बाजार में माइलेज और भरोसे का असली राजा वही है। इसका 70 kmpl माइलेज, 125cc इंजन और स्मार्ट डिजिटल फीचर्स इसे अपनी कैटेगरी में सबसे अलग बनाते हैं। अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो स्टाइलिश भी हो, मजबूत भी और जेब पर हल्की भी, तो नई Hero Splendor 125 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।


